[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

झुंझुनूं : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट पदाधिकारियों, सदस्यों और स्थानीय बच्चों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक डॉ. प्रिया गहन ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए। उन्होंने नियमित योग के महत्व और इसके शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी।

ट्रस्ट प्रभारी मनोज कुमार गनोंलिया ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जिया जा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित योग करने और अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने योग को जीवन का हिस्सा बनाने और स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट की ओर से सभी प्रतिभागियों को फलाहार वितरित किया गया। इस अवसर पर वीना रानी, ग्यारसी देवी, समीर गहन, प्रियांशु गहन, फेमियश, आराध्या बाकोलिया, काव्या घोटड़, प्रिंस, मयंक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles