सामाजिक सेवा के लिए मानद डॉक्टरेट प्राप्त करने पर वरिष्ठ अध्यापक संदीप सैनी का सम्मान
विद्यालय परिवार ने माला, साफा और स्मृति-चिन्ह भेंट कर किया अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए मानद डॉक्टरेट (ऑनरेरी डॉक्टरेट) पुरस्कार प्राप्त करने पर वरिष्ठ अध्यापक संदीप सैनी का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोठड़ा तगेलान धोद विद्यालय परिवार द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें माला, साफा एवं गुलदस्ता भेंट कर स्मृति-चिन्ह प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्था प्रधान रामचंद्र के साथ उप-प्राचार्य नवनीत, ओमप्रकाश वर्मा, महेंद्र बुरडक, बिमला, सुमन, प्रेमलता, बजरंग मीणा, श्रीराम सुंडा, प्रदीप सिंह शेखावत, प्रमोद मान, जगदीश प्रसाद (पीटीआई), गोपाल मिर्धा, श्याम सिंह काव्या, कैलाश काव्या, सुनील कुमार, जयपाल, महेंद्र मीणा, वीरेंद्र श्योराण सहित विद्यालय परिवार के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संस्था प्रधान रामचंद्र ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। वहीं संदीप सैनी ने कहा कि इस सम्मान से उन्हें समाज और शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण और लगन के साथ कार्य करने की प्रेरणा मिली है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058386


