जेजेटी विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, महिलाओं ने दिखाया हुनर
हस्तशिल्प, आभूषण, पेंटिंग व व्यंजनों की लगी स्टॉलें
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : जगदीश प्रसाद झाबरमल टीबड़ेवाला विश्वविद्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं नारी शक्ति प्रगति दिशा कार्यक्रम के तहत बुधवार को महिला स्टाफ और छात्राओं द्वारा विभिन्न उत्पादों व व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने हाथों से बनाए उत्पादों और स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल लगाकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुंबई से आई उमा विशाल टीबड़ेवाला थीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन वर्ष में कम से कम एक बार अवश्य होने चाहिए, ताकि महिलाएं अपने हुनर का प्रदर्शन कर आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. स्नेहलता शेखावत और प्रेमलता रहीं। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नाजिया हुसैन, डॉ. अंजना शर्मा, डॉ. अनंता साडिंल्या और डॉ. आरती पंवार ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर महिलाओं द्वारा हस्तशिल्प वस्तुएं, घरेलू खाद्य पदार्थ, हाथ से बनी राखियां, आभूषण, क्राफ्ट आइटम, कढ़ाई-सिलाई से बने कपड़े और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की स्टॉल लगाई गई। साथ ही मनोरंजन के लिए गुब्बारे फोड़ने जैसे आकर्षक खेल भी आयोजित किए गए।
कार्यक्रम विश्वविद्यालय की अध्यक्ष डॉ. मधु गुप्ता के सानिध्य में आयोजित हुआ। इसका आयोजन महिला विकास प्रकोष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ और कला संस्थान के तत्वावधान में किया गया।
रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संपदा निदेशक इंजीनियर बी.के. टीबड़ेवाला, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ. अमन गुप्ता, खेल निदेशक डॉ. अरुण कुमार, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. महेश सिंह, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. इकराम कुरैशी, जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रामनिवास सोनी सहित विश्वविद्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058386


