नायब सूबेदार रामनिवास तेतरवाल को ‘वेटरान अचीवर अवार्ड’ मिला:पूर्व सैनिकों के कल्याण में योगदान के लिए किया सम्मानित
नायब सूबेदार रामनिवास तेतरवाल को 'वेटरान अचीवर अवार्ड' मिला:पूर्व सैनिकों के कल्याण में योगदान के लिए किया सम्मानित
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के कोलासर के रिटायर्ड नायब सूबेदार रामनिवास तेतरवाल को प्रतिष्ठित ‘वेटरान अचीवर अवार्ड’ से नवाजा गया है। चूरू में आयोजित गौरवशाली सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मजिंदर सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
समारोह के दौरान आर्मी कमांडर और मुख्यमंत्री ने तेतरवाल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एक सैनिक सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाज के लिए सजग प्रहरी की भूमिका निभाता है। तेतरवाल ने इसे चरितार्थ कर दिखाया है।
तेतरवाल की इस उपलब्धि पर चूरू के पूर्व सैनिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताई है। राष्ट्रीय जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र कीलक ने कहा कि इस सम्मान से जिले के अन्य पूर्व सैनिकों और युवाओं को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा मिलेगी।
बता दें कि रिटायरमेंट के बाद नायब सूबेदार तेतरवाल ने अपनी ऊर्जा को समाज सेवा में लगाया। विशेष रूप से पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान, उनके परिवारों की सहायता और युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के लिए उन्होंने बेहतरीन प्रयास किए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056049


