उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का सरदारशहर में स्वागत:जयपुर से हनुमानगढ़ जाते समय रुकी, भाजपा नेता ने डिवाइडर के साथ सड़क बनाने की मांग की
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का सरदारशहर में स्वागत:जयपुर से हनुमानगढ़ जाते समय रुकी, भाजपा नेता ने डिवाइडर के साथ सड़क बनाने की मांग की
सरदारशहर : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का जयपुर से हनुमानगढ़ जाते समय सरदारशहर में अल्प प्रवास हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता हंसराज सिद्ध के नेतृत्व में उनका स्वागत सम्मान किया। स्वागत के दौरान मनीषा बैंदा ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को पार्टी का दुपट्टा पहनाया और पुष्पगुच्छ भेंट किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दीं और महिलाओं के सम्मान में सरकार व समाज द्वारा बेहतर प्रयास करने पर चर्चा की।
सड़क की मांग उठाई
भाजपा नेता हंसराज सिद्ध ने उपमुख्यमंत्री के समक्ष बाबेल चौक सरदारशहर से बीकानेर रोड रेलवे फाटक तक डिवाइडर युक्त सड़क बनाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि इस सड़क पर अत्यधिक यातायात के कारण हादसों की आशंका बनी रहती है, क्योंकि यह दिल्ली से बीकानेर जाने वाली एक प्रमुख सड़क है। दिया कुमारी ने इस संबंध में आश्वासन दिया।
इस अवसर पर रामकरण बैंदा, पूजा बैंदा, आनंद प्रजापत, धनराज, नरेंद्र सिंह राजपुरोहित, सीपी सहारण (ढाणी पांचेरा), महेंद्र सैनी और सुरेंद्र सैनी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2056046


