[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में ढाणी में अज्ञात कारणों से लगी आग:3 बकरियां और घरेलू सामान जला, खेत पर काम करने गया था परिवार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में ढाणी में अज्ञात कारणों से लगी आग:3 बकरियां और घरेलू सामान जला, खेत पर काम करने गया था परिवार

सरदारशहर में ढाणी में अज्ञात कारणों से लगी आग:3 बकरियां और घरेलू सामान जला, खेत पर काम करने गया था परिवार

सरदारशहर : सरदारशहर तहसील के देगा गांव में एक काश्तकार की ढाणी में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। रविवार को हुई इस घटना में ढाणी में रखा सारा सामान, पशुओं का चारा और खूंटे पर बंधी 3 बकरियां जलकर राख हो गईं। पीड़ित परिवार अब बेघर हो गया है।

जानकारी के अनुसार, राजूराम नायक पुत्र नोपाराम गांव के समुद्र सिंह राजपूत के कुएं पर काश्तकारी का कार्य करते हैं। वो अपने परिवार के साथ खेत में बनी ढाणी में रहते थे। रविवार को जब परिवार खेत के कामों में व्यस्त था, तभी अज्ञात कारणों से ढाणी में आग लग गई।

ग्रामीण समुद्र नायक ने बताया कि इस अग्निकांड में राजूराम का भारी नुकसान हुआ है। ढाणी में बंधी सात बकरियां आग की चपेट में आने से जल गईं। इसके अलावा, घर में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, बर्तन और पशुओं के लिए स्टोर किया गया भारी मात्रा में सूखा चारा (कड़बी) भी पूरी तरह नष्ट हो गया।

घटना के बाद ग्रामीणों ने एकत्रित होकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से आर्थिक मदद की अपील की। मामले की सूचना तुरंत सरदारशहर तहसीलदार रतनलाल मीणा को दी गई।

तहसीलदार रतनलाल मीणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही संबंधित हल्के के पटवारी को मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। पटवारी की सर्वे रिपोर्ट प्राप्त होते ही नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles