गूंजे बालाजी के जयकारे, जिया राजस्थानी व अनीता जांगड़ा की प्रस्तुतियों पर झूमे भक्त
गूंजे बालाजी के जयकारे, जिया राजस्थानी व अनीता जांगड़ा की प्रस्तुतियों पर झूमे भक्त
उदयपुरवाटी : नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 7, 8 और 9 के मध्य स्थित श्रीराम दरबार, बालाजी एवं शिव मंदिर में आयोजित भजन संध्या श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। नई सब्जी मंडी से नांगल रोड पर स्थित इस पावन दरबार में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर क्षेत्र की खुशहाली और शांति के लिए प्रार्थना की।
मंदिर में विराजमान श्रीराम दरबार, बालाजी एवं शिव मंदिर के दरबार में श्रद्धालुओं ने परिवार, शहर और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए धोक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्थानीय लोगों का मानना है कि सच्ची श्रद्धा से यहां मांगी गई मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं।
भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब
भजन संध्या का आगाज होते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। संतलाल एंड पार्टी के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजन गायक संतलाल सैनी के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। डांसर जिया राजस्थानी और अनीता जांगड़ा की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस दौरान कॉमेडियन विनोद कुमार ने अपनी चुटीली प्रस्तुतियों से लोगों को खूब गुदगुदाया। देर रात तक चली भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया और भक्ति रस में सराबोर रहे।
नशा मुक्ति का भी बना केंद्र
श्रीराम दरबार शिव सेवा समिति के आयोजकों ने बताया कि यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं बल्कि सामाजिक सुधार का भी प्रतीक है। मान्यता है कि यहां आने वाले शराब और अन्य नशीले पदार्थों के आदी लोगों को नशे की लत छोड़ने में मदद मिलती है। इसी कारण यह दरबार आसपास के क्षेत्रों में नशा मुक्ति के लिए भी प्रसिद्ध होता जा रहा है।
भंडारे में हजारों ने किया प्रसाद ग्रहण
भजन संध्या के साथ मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों-हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया। आयोजन को सफल बनाने में सेवा समिति के सदस्यों और वार्ड के युवाओं ने दिन-रात मेहनत की। इस दौरान आयोजक समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2055115


