तातीजा में आईपीएस प्रीति जेवरिया का सम्मान:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामीणों ने रैली निकालकर किया अभिनंदन
तातीजा में आईपीएस प्रीति जेवरिया का सम्मान:अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामीणों ने रैली निकालकर किया अभिनंदन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के तातीजा गांव की प्रीति जेवरिया पुत्री थावरमल जेवरिया का आईपीएस में चयन होने पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उनका सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लिया और प्रीति की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस दौरान ग्रामीणों ने प्रीति जेवरिया को साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया। उनके माता-पिता को भी साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
ग्रामीणों ने कहा कि प्रीति ने अपनी मेहनत, संस्कारों और माता-पिता के मार्गदर्शन से यह बड़ी उपलब्धि हासिल कर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके बाद ग्रामीण प्रीति जेवरिया को रैली के रूप में बाबा भैया मंदिर तक ले गए, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।कार्यक्रम में पूर्व सरपंच हुक्मीचंद ने कहा कि प्रीति की सफलता से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है और यह गांव की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। वक्ताओं ने जोर दिया कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं।
मेहनत, आत्मविश्वास और अवसर मिलने पर वे शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान, खेल, सेना और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज और परिवार के सहयोग से महिलाएं हर ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं, और प्रीति जेवरिया की सफलता इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण है।

अपने संबोधन में प्रीति जेवरिया ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और शिक्षकों को दिया। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का संदेश देते हुए कहा कि दृढ़ निश्चय और परिश्रम से कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन्होंने महिलाओं से कहा कि आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से वे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकती हैं। परिवार और समाज का सहयोग मिलने पर महिलाएं किसी भी ऊंचाई तक पहुंच सकती हैं।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सुभाष कसाना,डॉ. बलराम गुर्जर, रामावतार मास्टर, पूर्व सरपंच हुकमीचंद, व्याख्याता मागुराम तंवर,शिवकुमार जेवरिया,एडवोकेट प्रवीण जेवरिया, नाथू सिंह चावड़ा, सुरेश धनिया, राजेश कसाना, नरेश कसाना, नवीन बजाड़, मास्टर रामकिशन, राकेश बजाड़, ईश्वर सिंह,सुनील बजाड़, चुनीलाल, महेश दायमा, सुरेश बजाड़, हवा सिंह पोस्टमैन, सतवीर बजाड़, रमेश मांदरी, प्रमोद देवी, कविता देवी ,सुमन देवी,सुनीता देवी,प्रमिला,पंकज कुमारी, जड़ावती देवी, मंजू देवी, संतोष देवी, कौशल्या देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2055762


