[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीणों ने नगर पालिका के सामने कचरा फेंका:बोले- गाय बीमार हो रहीं, वाहनों की चपेट में आ रही, प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बगड़राजस्थानराज्य

ग्रामीणों ने नगर पालिका के सामने कचरा फेंका:बोले- गाय बीमार हो रहीं, वाहनों की चपेट में आ रही, प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा

ग्रामीणों ने नगर पालिका के सामने कचरा फेंका:बोले- गाय बीमार हो रहीं, वाहनों की चपेट में आ रही, प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा

बगड़ : झुंझुनूं के बगड़ कस्बे में गौ वंश की सुरक्षा और डंपिंग यार्ड की समस्या को लेकर गौ भक्तों और ग्रामीणों ने नगर पालिका कार्यालय तक विशाल रैली निकाली और विरोध स्वरूप डंपिंग यार्ड का कचरा नगर पालिका के मुख्य गेट पर बिखेर दिया।

ग्रामीणों ने बताया- डंपिंग यार्ड में खुले में पड़े प्लास्टिक और कचरे को खाकर आए दिन गाय बीमार हो रही हैं। यार्ड के दूसरी ओर सड़क किनारे पानी की खेल (पशुओं के पीने का स्थान) बनी हुई है। डंपिंग यार्ड से पानी पीने के लिए जब गायें सड़क पार करती हैं, तो तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ जाती हैं। इससे न केवल गौवंश की जान जा रही है, बल्कि वाहन चालक भी गंभीर हादसों का शिकार हो रहे हैं।

7 दिन का धैर्य और फिर आंदोलन

गौभक्तों का कहना है कि वे पिछले 7 दिनों से डंपिंग यार्ड पर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे थे। इस दौरान प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया कि डंपिंग यार्ड को वहां से हटाया जाए या उसे उचित तरीके से कवर किया जाए ताकि गायें वहां न जा सकें। लेकिन नगर पालिका प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई या आश्वासन नहीं मिलने पर आज धैर्य का बांध टूट गया।

कचरा नगर पालिका के सामने बिखेरा

प्रदर्शनकारियों ने डंपिंग यार्ड से लाया गया कचरा नगर पालिका के मुख्य द्वार के सामने बिखेर दिया। उनका तर्क था कि अगर प्रशासन को डंपिंग यार्ड में मरती गायें नहीं दिख रहीं, तो अब अपनी आंखों के सामने इस गंदगी को देखें।

नगर पालिका के सामने कचरा डालने के बाद गौभक्त वहीं धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि जब तक गौवंश को बचाने के लिए ठोस लिखित आश्वासन और धरातल पर काम शुरू नहीं होता, यह धरना नगर पालिका के सामने अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

आंदोलनकारियों की मुख्य मांगें

बगड़ बाईपास से डंपिंग यार्ड को तुरंत स्थानांतरित किया जाए। जब तक यार्ड नहीं हटता, तब तक वहां पुख्ता बाड़ेबंदी (Fencing) की जाए। गायों के पानी पीने के स्थान और चारे की सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित हो।

Related Articles