[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाय के वार्ड 2 में गंदे पानी से प्रदर्शन:निकासी न होने से कीचड़ और बीमारी का खतरा; प्रशासन से कार्रवाई की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बाय के वार्ड 2 में गंदे पानी से प्रदर्शन:निकासी न होने से कीचड़ और बीमारी का खतरा; प्रशासन से कार्रवाई की मांग

बाय के वार्ड 2 में गंदे पानी से प्रदर्शन:निकासी न होने से कीचड़ और बीमारी का खतरा; प्रशासन से कार्रवाई की मांग

बाय : बाय गांव के वार्ड नंबर 2 में शनिवार को ग्रामीणों ने गंदे पानी की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गंदे पानी की उचित निकासी नहीं हो रही है।

ग्रामीण बलराम पूनिया ने बताया कि वार्ड में पक्की नाली का अभाव है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी और जल जीवन मिशन की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से रिसने वाला पानी रास्तों में जमा हो रहा है। इससे पूरे क्षेत्र में कीचड़ और गंदगी फैल गई है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

गंदे पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा

ग्रामीणों के मुताबिक, जमा हुए गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध और मच्छरों के प्रकोप के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। इससे स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य और जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि उन्होंने इस समस्या के बारे में स्थानीय सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी को कई बार सूचित किया है, लेकिन उनकी ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मौके का मुआयना कर नाली निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

महिलाओं ने भी लिया प्रदर्शन में भाग

इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी एकत्रित हुईं। उन्होंने बताया कि गंदे पानी के कारण उन्हें आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। शादी-विवाह जैसे आयोजनों पर रास्तों में मिट्टी डलवाकर आवागमन सुगम करना पड़ता है। घरों के मुख्य द्वार भी कीचड़ से खराब हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि इस समस्या का स्थायी समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन और उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

ये ग्रामीण रहे मौजूद

विरोध प्रदर्शन में बलराम पूनिया, हरिपाल सिंह, राम निवास, जगदीश, संतोष, राजेंद्र, बनवारीलाल, रतन शर्मा, कमल कुमार, केशर देव, अशोक शर्मा, बसंत, हेमंत, कजोड़मल, मूलचंद, प्रमिल शर्मा, विष्णु, मनोहारी देवी, सरिता, मोहिनी देवी, कौशल्या, पुष्पा देवी, गायत्री देवी, तीजू देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles