[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पानी की डिग्गी में डूबने से युवक की मौत:सिंचाई के लिए बूस्टर चलाते समय पैर फिसलने से हादसा, 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़बीदासरराजस्थानराज्य

पानी की डिग्गी में डूबने से युवक की मौत:सिंचाई के लिए बूस्टर चलाते समय पैर फिसलने से हादसा, 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पानी की डिग्गी में डूबने से युवक की मौत:सिंचाई के लिए बूस्टर चलाते समय पैर फिसलने से हादसा, 6 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

बीदासर : चूरू जिले के बीदासर के हरिनगर स्थित एक खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार तड़के उस समय हुई जब व्यक्ति खेत में सिंचाई के लिए बूस्टर चलाने गया था और उसका पैर फिसल गया।

मृतक की पहचान परमेश्वर मेघवाल (40) के रूप में हुई है, जो छह बच्चों का पिता था। हादसे की सूचना मिलने के बाद बीदासर पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को डिग्गी से बाहर निकाला गया।

शव को बीदासर के राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि गहरे पानी में डूबने से परमेश्वर मेघवाल की मौके पर ही मौत हो गई थी।

बीदासर पुलिस के अनुसार हरिनगर रोड निवासी घासीराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका बेटा परमेश्वर मेघवाल अलसुबह करीब चार बजे खेत में डिग्गी का बूस्टर चालू करने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। शव को डिग्गी से बाहर निकालने के लिए गुलेरिया से गोताखोर चांदरत्न गुलेरिया को बुलाया गया था। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles