डाडा फतेहपुरा में 9 दिन बाद पानी बहाल:भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान, विभाग पर लापरवाही का आरोप
डाडा फतेहपुरा में 9 दिन बाद पानी बहाल:भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान, विभाग पर लापरवाही का आरोप
खेतड़ी : डाडा फतेहपुरा गांव में नौ दिनों के पेयजल संकट के बाद आखिरकार पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है। भीषण गर्मी के दौरान ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नौ दिनों तक पानी की आपूर्ति बाधित रहने के बावजूद संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस अवधि में लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ा और कई परिवारों को दूर-दराज के इलाकों से पानी लाना पड़ा।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इतने बड़े जल संकट के बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा एक भी पानी का टैंकर उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गईं। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा का बाधित होना प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए गांव में नियमित और सुचारू पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2054463


