[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीडीके अस्पताल के राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में सीएचओ प्रशिक्षण पूर्ण, विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीडीके अस्पताल के राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में सीएचओ प्रशिक्षण पूर्ण, विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

बीडीके अस्पताल के राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में सीएचओ प्रशिक्षण पूर्ण, विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : बीडीके अस्पताल स्थित राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) के ब्रिज कोर्स के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले 50 सीएचओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए और फील्ड में बेहतर सेवाएं देने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छोटेलाल गुर्जर रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि बीडीके अस्पताल के पीएमओ डॉ. जितेंद्र भामू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय नर्सिंग महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आबिदा खान ने की। इस दौरान बीडीके अस्पताल के आरएमओ डॉ. सिद्धांत शर्मा और हेल्थ मैनेजर डॉ. नावेद अख्तर ने भी संबोधित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने सभी सीएचओ को बधाई देते हुए कहा कि फील्ड पोस्टिंग के दौरान समुदाय के प्रति सेवा भाव से कार्य करना ही उनकी वास्तविक सफलता होगी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में सीएचओ की महत्वपूर्ण भूमिका बताई।

पीएमओ डॉ. जितेंद्र भामू ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही ब्रिज कोर्स की उपयोगिता को साबित करेगा। उन्होंने बताया कि सीएचओ को एनसीडी, टीकाकरण तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता और उपचार में अहम भूमिका निभानी होगी।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आबिदा खान ने प्रशिक्षणार्थियों को मरीज की प्राथमिकता (पेशेंट प्रायोरिटी) को सर्वोपरि रखने की सीख दी। उन्होंने बताया कि सभी सीएचओ का ब्रिज कोर्स, जिसमें क्लिनिकल ड्यूटी और थ्योरी कक्षाएं शामिल थीं, निर्धारित सिलेबस के अनुसार सफलतापूर्वक पूर्ण कराया गया है।

इस अवसर पर क्वालिटी एश्योरेंस ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग ट्यूटर अंजना चौधरी ने किया। समारोह में महाविद्यालय के स्टाफ पूनम भास्कर, सुमन ओला, पूनम डांगी सहित 50 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की शपथ ली।

Related Articles