[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में 26 मार्च को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, 41वें जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में 26 मार्च को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, 41वें जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी

झुंझुनूं में 26 मार्च को निकलेगी भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा, 41वें जन्मोत्सव की तैयारियां पूरी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम  भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। आगामी 26 मार्च 2026, गुरुवार को शहर में 41वीं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

कार्यक्रम संयोजक पार्षद विजय कुमार सैनी ने बताया कि शोभायात्रा शाम 3:15 बजे रामलीला मैदान, चूना चौक से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होगी। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए छावनी बाजार, जोशियों का गट्टा, कपड़ा बाजार, चबूतरा चौक और शहीदान चौक से गुजरते हुए गांधी चौक पहुंचेगी, जहां रात्रि में इसका समापन होगा।

इस वर्ष शोभायात्रा में भक्ति और संस्कृति का विशेष संगम देखने को मिलेगा। विभिन्न समाजों और संस्थाओं की आकर्षक झांकियां, पारंपरिक बंजारा नृत्य और कच्छी घोड़ी का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा अखाड़ों द्वारा हैरतअंगेज करतब भी दिखाए जाएंगे। रामगढ़ शेखावाटी की प्रसिद्ध चंग पार्टी और डी.जे. की धुनों से वातावरण भक्तिमय बनेगा।

समिति ने शहर के सभी धर्मप्रेमियों से शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। साथ ही शोभायात्रा के दिन घरों में दीप प्रज्वलित करने और छतों पर भगवा ध्वज फहराकर उत्सव का स्वागत करने का भी आग्रह किया गया है।

हाल ही में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। बैठक में कार्यक्रम संयोजक पार्षद विजय कुमार सैनी, समिति अध्यक्ष मोहनलाल पुरोहित, भंवरलाल चौधरी, वासुदेव बसावतिया, राधाकिशन माथुर, राधेश्याम सैनी, गोपीराम पुरोहित, दयाराम सोनी, विनय मोरवाल, एडवोकेट नीरज शर्मा, एडवोकेट अविनाश शर्मा, सुनील पुरोहित, देवेंद्र छक्कड़, पवन हलकारा, अमित पांडे, मुकेश दाधीच, अविनाश पुरोहित, पुरुषोत्तम चौरासिया, संजय मोरवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles