महनसरिया ने पायलट का लाडनूं पहुंचने पर भव्य स्वागत किया
महनसरिया ने पायलट का लाडनूं पहुंचने पर भव्य स्वागत किया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरू : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के लाडनूं पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। चूरू नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसजन लाडनूं के मुख्य मार्ग स्थित इंडियन ऑयल पंप पर एकत्रित हुए और फूलमालाओं व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।
स्वागत के दौरान गोविंद महनसरिया सहित कांग्रेस कार्यकर्ता झंडे, बैनर और पोस्टर के साथ अनेक वाहनों में चूरू से लाडनूं पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने पायलट को 51 किलो की फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “पायलट जिंदाबाद”, “राजस्थान का नेता कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो” और “राजस्थान का मुख्यमंत्री कैसा हो, सचिन पायलट जैसा हो” जैसे जोशीले नारे लगाए।
स्वागत कार्यक्रम में सुनीता कपूरिया, शर्मिला भाकर, नरपत रोलन, मोहनलाल आर्य, सरवन बसेर, ओम बाकोलिया, कालूराम महर्षि, सलीम पीए, किसना राम बाबल, शीशराम कारेल, लक्ष्मण सिंह न्योल, इदरीश खान मलवाण, सिकंदर खान, सुमित तोदी और महेंद्र मेघवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बताया गया कि Sachin Pilot लाडनूं के युवा विधायक मुकेश भाकर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए लाडनूं पहुंचे थे। उनके साथ बड़ी संख्या में विधायक, सांसद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री तथा पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2054306


