[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमत्री भजनलाल शर्मा 8 मार्च को आएगे चूरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमत्री भजनलाल शर्मा 8 मार्च को आएगे चूरू

पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर कार्यकर्ता करेगे भव्य स्वागत

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरू : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा चूरू आयेगे एवम् सैनिक प्रदर्शनी के कार्यक्रम में भाग लेगे। चूरू पहुचने पर सुबह 09.00 बजे पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर उनका ढोल ताशे बजाकर, पुष्प वर्षा कर शानदार स्वागत किया जायेगा। इस संदर्भ में आज पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक हुई जिसमें जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओ से अपील की कि वे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वागत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित हो जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि चूरू अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य स्वागत करने के लिए पलक पावड़े बिछाकर तैयार है उन्होने कहा सभी कार्यकर्ता 09.00 बजे पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के आवास पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचेगे एवम् वहां शेखावाटी की परम्परा के अनुसार प्रसिद्ध चंग मण्डलीयों के द्वारा चंग बजाकर पुष्प वर्षा कर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण के नेतृत्व में हम सब कार्यकर्ता भव्य स्वागत करेगे।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक पदमसिंह राठौड़ ने कहा कि हजारो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री का स्वागत अभिन्नदन करने के लिए लालायित है। उन्होने कहा कि इस सदंर्भ में कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दे दी गई है और तैयारीयां प्रारंभ कर दी गई हैं।

कार्यक्रम में एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया, जिला उपाध्यक्ष भास्कर शर्मा, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, धर्मेन्द्र राकसिया, नेताप्रतिपक्ष विमला गढ़वाल ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र सैनी, मोहनलाल गढ़वाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गोपाल बालाण, रचना कोठारी, रवि दाधीच, राजीव शर्मा, नीरज जांगिड़, रमेश शर्मा, संदीप पाटील, विजय शर्मा, महेश मिश्रा, ओम इंदौरिया, अशोक तंवर, अजय तंवर, श्रीराम पीपलवा, कपिल चंदेल, प्रकाष नायक, हरिष वर्मा,जयपालसिंह टकणेत, परमेष्वर तिवाड़ी, गणेष सैनी, मुलचन्द धूत, फरियाद खांन किसन किरोड़ीवाल, आकाश सैनी, पवन चांवरिया, बंषी बाल्मिकी, विष्वनाथ जांगिड़, हनुमान माटोलिया, कैलास शर्मा, सीपी खत्री सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत ने किया।

Related Articles