गांधी ग्राम रामसरा में आठ मार्च को खिंपोली डे के रुप में मनायेंगे प्रजापति
गांधी ग्राम रामसरा में आठ मार्च को खिंपोली डे के रुप में मनायेंगे प्रजापति
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चुरू : जिला मुख्यालय के निकट वृत्ति गांधी ग्राम रामसरा में हर खेत खेजड़ी तोर ई अभियान के संयोजक एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने बताया कि 8मार्च को ग्राम रामसरा में खींपोली डे के रूप में सक्रिय कार्यकर्ता खेतों से खिंपोली संघरण कर मनायेंगे। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में खींप को प्रसारिणी कहते हैं ये एक औषधि है साल में स्वस्थ व्यक्ति खींप से लगने वाली सब्जी खिंपोली की दस सब्जी उपभोग कर लेता है वो पुरे वर्ष निरोग रहता है खींपोली की सब्जी पाचक, कब्जनाशक, दर्द-निवारक ओर पोष्टिक होती है। आजकल बाजार में तीनसों रूपए किलो विक्रय हो रही है वैध गोविंद प्रसाद शर्मा ने बताया कि खींप के पोधै की छडीयों को कुट कर पानी ओर सरसौं का तेल बराबर मात्रा में पक्का कर एक साथ बर्तन में डालकर उबाल कर पानी जलने के बाद छानकर इसकी तन पर मालिश करने पर दर्द निवारक का काम खींप करतीं हैं उन्होंने कहा कि ये निरोग रहने का औषधीय गुणों वाला पोधा है। बैठक में वैध गोविंद प्रसाद शर्मा, बुद्धा राम नायक ने बताया कि इसकी सुखेंडी बनाकर भी बारह मासी उपयोग किया जा सकता है कार्यक्रम में नागरमल प्रजापत, श्योचन्द जांगिड़, नवरत्न जांगीड़, गोपीराम रामदेवरा, सुधीर स्वामी, श्याम लाल बीमार, सुरेश इन्दोरिया, ठाकुर मल मेघवाल, प्रहलाद प्रजापत आदि उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कर आई सी अभिकर्ता राजेश शर्मा ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2054301

