[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कालिका टीम ने छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरू : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय मोहनी देवी गौरीदत्त सिंगी सरस्वती बालिका उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की सदस्याओं के द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण व महिला सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। एसपी जय यादव के निर्देशानुसार सीकाऊ कालिका टीम की सुपरविजन अधिकारी ए एस पी डॉ कृष्णा सामरिया के नेतृत्व में पुलिस की कालिका टीम के हेड कांस्टेबल सरिता ने बताया कि छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नम्बर, बालिका हेल्पलाइन नंबर साइबर सुरक्षा नम्बर व राजकोप सिटीजन ऐप मोबाइल में सेव रखने चाहिए।

सुरक्षा के नए नियमों की जानकारी दी गई। सरिता ने बताया कि अभी यह अभियान चल रहा है जिसके अंतर्गत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को महिला सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है,जिसमें बालिकाओं को आत्मरक्षा का लाभ मिलेगा। महाविद्यालय की छात्राओं के लिए भी यह अभियान चल रहा है। कांस्टेबल कांता ने विस्तार से सभी जानकारी छात्राओं के समक्ष रखी। संस्था प्रधान सरिता शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related Articles