फूलों की खेती पर अनुदान की मांग:खंडेला विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, बोले- ग्रीन हाउस और लक्ष्य आवंटित किए जाएं
फूलों की खेती पर अनुदान की मांग:खंडेला विधायक ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, बोले- ग्रीन हाउस और लक्ष्य आवंटित किए जाएं
रींगस : खंडेला विधायक सुभाष मील ने शुक्रवार शाम विधानसभा सत्र के दौरान किसानों के हितों का मुद्दा उठाया। उन्होंने विशेष रूप से फूलों की खेती पर अनुदान प्रदान करने की मांग की।
विधायक मील ने विधानसभा में बताया कि सरकार का संरक्षित खेती कार्यक्रम है, जिसके तहत ग्रीन हाउस और शेल्टर हाउस पर सब्सिडी दी जाती है। सीकर जिले में सब्जियों और फलों की खेती के लिए विभाग द्वारा अनुदान दिया जा रहा है। हालांकि, फूलों की खेती के लिए कोई लक्ष्य आवंटित नहीं किया गया है और न ही इस पर कोई अनुदान मिलता है।
उन्होंने कहा कि सीकर जिले में फूलों की खपत बहुत अधिक है। यहां खाटूश्यामजी, रींगस में भैंरू बाबा मंदिर, जीणमाताजी और सालासर बालाजी धाम जैसे अनेक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं, जहां फूलों की भारी मांग रहती है। इसके अलावा, शादी-विवाह, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी फूलों का बड़े पैमाने पर उपयोग होता है।
विधायक ने सरकार से आग्रह किया कि फूलों की खेती के लिए ग्रीन हाउस और लक्ष्य आवंटित किए जाएं। उन्होंने किसानों को फूलों की खेती के लिए अनुदान देने की मांग की, जिससे वे लाभान्वित हो सकें और जिले में फूलों की बढ़ती खपत को पूरा किया जा सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2054233

