त्रिलोकपुरा के पास सोलर सिस्टम से भरा ट्रेलर पलटा:चालक मौके से फरार, क्रेन की सहायता से सड़क से हटाया
त्रिलोकपुरा के पास सोलर सिस्टम से भरा ट्रेलर पलटा:चालक मौके से फरार, क्रेन की सहायता से सड़क से हटाया
रानोली : रानोली क्षेत्र में त्रिलोकपुरा के पास शनिवार सुबह सोलर सिस्टम का सामान लेकर जा रहा ट्रेलर बेकाबू होकर पलट गया। यह ट्रेलर जयपुर से बीकानेर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद ट्रेलर में भरा लाखों रुपए का सोलर सिस्टम का सामान सड़क पर बिखर गया। प्रत्यक्षदर्शी विकास कुमावत ने बताया कि ट्रेलर अचानक बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गया। चालक ने उसे वापस सड़क पर लाने का प्रयास किया, लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्रेलर पलट गया।
गनीमत रही कि हादसे के समय आसपास कोई अन्य वाहन मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम और रानोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रेलर को हटवाया और सड़क पर बिखरे सामान को साफ कर यातायात को सुचारू करवाया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2054313

