[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंगलूणा में कांग्रेस का बूथ प्रशिक्षण शिविर:कार्यकर्ताओं को इलेक्शन मैनेजमेंट और संगठन को मजबूत करने की ट्रेनिंग दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

मंगलूणा में कांग्रेस का बूथ प्रशिक्षण शिविर:कार्यकर्ताओं को इलेक्शन मैनेजमेंट और संगठन को मजबूत करने की ट्रेनिंग दी

मंगलूणा में कांग्रेस का बूथ प्रशिक्षण शिविर:कार्यकर्ताओं को इलेक्शन मैनेजमेंट और संगठन को मजबूत करने की ट्रेनिंग दी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ उपखंड के मंगलूणा में मंडल कांग्रेस ने बीएलए और बूथ लेवल एजेंटों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया। गांव के मुख्य चौक स्थित शिफा मार्केट में हुए इस शिविर में कार्यकर्ताओं को बूथ माइक्रो प्लानिंग, इलेक्शन मैनेजमेंट और संगठन को मजबूत करने का प्रशिक्षण दिया गया।

शिविर की अध्यक्षता मंडल कांग्रेस अध्यक्ष रामस्वरूप खीचड़ ने की। सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बाटड़ मुख्य प्रशिक्षक रहे, जबकि नेछवा के निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश नारनोलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन हरफुल गोदारा और बीरबल मेघवाल ने किया।

जमीनी पकड़ मजबूत करने पर जोर दिया

प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मतदाता सूची अपडेट करने, नए मतदाताओं का पंजीकरण करने, सोशल मीडिया प्रबंधन और आईटी व डिजिटल संवाद के माध्यम से संगठन को मजबूत करने की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने जोर दिया कि कार्यकर्ताओं को केवल चुनाव तक सीमित न रहकर जनता के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत हो सके।

बूथ स्तर पर रणनीति बनाने पर चर्चा की

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने मनरेगा से जुड़े मुद्दों पर मजदूरों से भी बातचीत की। शिविर में आगामी पंचायत और नगरपालिका चुनावों के लिए बूथ स्तर पर रणनीति बनाने पर विशेष चर्चा हुई।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी की

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान न होने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

ये रहे मौजूद

शिविर में नन्दुसिंह शेखावत, शब्बीर शिफा, सुभाष ढाका, विकास शर्मा, जीवणराम मेघवाल, जितेंद्र भोजासर, मनोज कंस्वा, हरिराम ढाका, गोपाल सिंह गोदारा, दिनदयाल तिड़ोकी, अशोक प्रजापत, रमेश, रामनिवास मेघवाल, प्रेम फगेड़िया, राजेन्द्र मेघवाल, मुबारक खां, मोहम्मद रहमान, त्रिलोक मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles