[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेहा राबिया बनीं आईएएस:नबीपुरा गांव की बेटी ने 690वीं रैंक हासिल की, ग्रामीणों ने किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

नेहा राबिया बनीं आईएएस:नबीपुरा गांव की बेटी ने 690वीं रैंक हासिल की, ग्रामीणों ने किया सम्मानित

नेहा राबिया बनीं आईएएस:नबीपुरा गांव की बेटी ने 690वीं रैंक हासिल की, ग्रामीणों ने किया सम्मानित

फतेहपुर : फतेहपुर क्षेत्र के नबीपुरा गांव की नेहा राबिया ने यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नेहा ने इस वर्ष आयोजित परीक्षा में 690वीं रैंक प्राप्त कर आईएएस पद के लिए चयन सुनिश्चित किया है। नेहा राबिया के पिता महेंद्र राबिया गांव में टेंट व्यवसाय करते हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली नेहा ने सीमित संसाधनों के बावजूद यह उपलब्धि हासिल की है।

नेहा की सफलता की खबर मिलते ही पूरे गांव में खुशी का माहौल छा गया। शनिवार को नबीपुरा गांव में ग्रामीणों ने नेहा का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा मौजूद रहे।

चौथे प्रयास में पाई सफलता

नेहा ने बताया कि यह उनका चौथा प्रयास था। पहले तीन प्रयासों में वह प्रारंभिक परीक्षा भी उत्तीर्ण नहीं कर पाई थीं। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत जारी रखी, जिसके परिणामस्वरूप चौथे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 690वीं रैंक हासिल की।

नेहा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद वर्ष 2020 में दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज से गणित ऑनर्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान वह कॉलेज की छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहीं, जिससे उनमें नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित हुआ।

वनस्थली विद्यापीठ से पीएचडी कर रहीं

वर्तमान में नेहा राजस्थान के वनस्थली विद्यापीठ से पीएचडी कर रही हैं। नेहा का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी भी यदि लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता और कड़ी मेहनत से पढ़ाई करें, तो वे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। नेहा की इस उपलब्धि पर गांव सहित पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि नेहा की सफलता से गांव के अन्य युवाओं और विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Related Articles