[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रेन की चपेट में आने से बालिका की मौत:श्रीमाधोपुर के कालियावाला फाटक के पास हुआ हादसा, शिनाख्त में जुटी पुलिस

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

ट्रेन की चपेट में आने से बालिका की मौत:श्रीमाधोपुर के कालियावाला फाटक के पास हुआ हादसा, शिनाख्त में जुटी पुलिस

ट्रेन की चपेट में आने से बालिका की मौत:श्रीमाधोपुर के कालियावाला फाटक के पास हुआ हादसा, शिनाख्त में जुटी पुलिस

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर में शनिवार को कालियावाला फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक हादसा हो गया। ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना रेलवे पोल नंबर 137/06 के पास हुई।

बालिका के शव को मोर्च्युरी में रखवाया

सूचना मिलने पर श्रीमाधोपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और बालिका के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पहचान की कोशिश में जुटी पुलिस

फिलहाल मृतका बालिका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर बालिका की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles