हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य निशान यात्रा, हजारों भक्त पहुंचेंगे श्री बन्धे का बालाजी मंदिर
हनुमान जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य निशान यात्रा, हजारों भक्त पहुंचेंगे श्री बन्धे का बालाजी मंदिर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर 2 अप्रैल 2026 को शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु निशान लेकर चूरू बाइपास स्थित श्री बन्धे का बालाजी मंदिर में पहुंचकर अर्पित करेंगे। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों द्वारा इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मंदिर ट्रस्ट के नरेशचंद्र गाडिया ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में सतरंगी मेले का आयोजन भी किया जाएगा। इस दिन बड़ी संख्या में भक्तजन पदयात्रा के रूप में निशान लेकर बाबा के दरबार पहुंचेंगे और श्रद्धापूर्वक निशान अर्पित करेंगे।
निशान यात्राएं शहर के विभिन्न स्थानों से रवाना होंगी, जिनमें बगड़ रोड स्थित श्री गणेश मंदिर, श्री बड़ के बालाजी मंदिर, खेतान मोहल्ला स्थित श्री श्याम मंदिर, चूणा चौक स्थित रामलीला मैदान, मुनी आश्रम, कारूंडिया रोड स्थित खातियों की बगीची, हाउसिंग बोर्ड स्थित डूंगरी वाले बालाजी मंदिर, न्यू कॉलोनी के हनुमान मंदिर, नगर परिषद के निकट स्थित नगर नरेश बालाजी मंदिर तथा मणि विहार प्रमुख हैं। सभी यात्राएं गांधी चौक पर एकत्रित होंगी, जहां से भक्तों का लवाजमा शाहों वाला कुआं, मल्टीपरपज स्कूल, रोड नंबर एक, जिला परिषद सर्किल, मंडावा मोड़, सेंट्रल स्कूल और चूरू बाइपास होते हुए श्री बन्धे का बालाजी मंदिर पहुंचेगा।
इस दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों और आमजन द्वारा पदयात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। छावनी बाजार, नेहरू बाजार, रुद्रावतार बालाजी, शार्दुल छात्रावास और मंडावा मोड़ सहित कई स्थानों पर पदयात्रियों की सेवा के लिए शिविर लगाए जाएंगे।
निशान यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए युवाओं की टोलियां निशान तैयार करने में जुटी हुई हैं और पूरे शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2053431


