पिलानी में सीआईडी-आईबी के नए कार्यालय का उद्घाटन, डॉ. मधुसूदन मालानी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
पिलानी में सीआईडी-आईबी के नए कार्यालय का उद्घाटन, डॉ. मधुसूदन मालानी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : निरंजन सैन
पिलानी : क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में पिलानी को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। बिरला सार्वजनिक अस्पताल परिसर में सीआईडी-आईबी के नए कार्यालय का उद्घाटन झुंझुनूं लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के युवा नेता डॉ. मधुसूदन मालानी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस पहल को जनहित में एक सराहनीय कदम बताया।
अब तक सीआईडी-आईबी की शाखा केवल झुंझुनूं जिला मुख्यालय से ही संचालित होती थी, जिसके कारण पिलानी विधानसभा क्षेत्र व आसपास के गांवों से जुड़े मामलों में अधिकारियों को झुंझुनूं जाना पड़ता था। नए कार्यालय की स्थापना के बाद अब पिलानी क्षेत्र में भी सीआईडी-आईबी की गतिविधियां सीधे संचालित की जा सकेंगी, जिससे खुफिया सूचनाओं के संकलन और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

उद्घाटन समारोह में डॉ. मधुसूदन मालानी ने कहा कि बिरला सार्वजनिक अस्पताल द्वारा अपने परिसर में सीआईडी-आईबी के लिए निःशुल्क कार्यालय उपलब्ध करवाना जनहित में एक सराहनीय पहल है। इससे पिलानी सहित आसपास के गांवों और कस्बों को सुरक्षा व्यवस्था के मामले में सीधा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्र में सूचना तंत्र और अधिक सशक्त होगा।
उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर सीआईडी-आईबी का कार्यालय खुलने से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा समय रहते आवश्यक कार्रवाई करने में प्रशासन को सुविधा मिलेगी। इससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत होगा।
इस अवसर पर डॉ. आदित्य गढ़वाल, सीआईडी ऑफिसर मनेश गिल, रामसिंह जाखड़, दिनेश कुमारी, अजय कुमार, सुरेंद्र सिंह, दिनेश धनखड़, जगदीश प्रसाद, अनीता बाई, कर्मवीर, संदीप पचार, पूजा जाखड़, पिलानी थानाधिकारी चन्द्रभान सहित बिरला सार्वजनिक अस्पताल के पदाधिकारी और पिलानी क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2053431


