[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नालपुर गांव में तेज आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई:कई इलाकों में तार टूटने से सप्लाई बाधित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नालपुर गांव में तेज आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई:कई इलाकों में तार टूटने से सप्लाई बाधित

नालपुर गांव में तेज आंधी से बिजली व्यवस्था चरमराई:कई इलाकों में तार टूटने से सप्लाई बाधित

खेतड़ी : मेहाड़ा क्षेत्र के नालपुर गांव में आई तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी से कई स्थानों पर बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे गांव के कुछ हिस्सों में बिजली गुल रही।

बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को गर्मी और अंधेरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवाओं के चलते बिजली के तार झूलने लगे और कुछ जगहों पर टूट भी गए थे।

लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द मरम्मत कर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि टीम द्वारा क्षतिग्रस्त तारों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Related Articles