[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्व रिकॉर्ड में नाम सुधार से कानाराम को मिली राहत, शिविर में हुआ 15 साल पुरानी समस्या का समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

राजस्व रिकॉर्ड में नाम सुधार से कानाराम को मिली राहत, शिविर में हुआ 15 साल पुरानी समस्या का समाधान

राजस्व रिकॉर्ड में नाम सुधार से कानाराम को मिली राहत, शिविर में हुआ 15 साल पुरानी समस्या का समाधान

सीकर : ग्राम पंचायत आसपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर 2026 में वर्षों पुरानी राजस्व रिकॉर्ड की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। गांव निवासी कानाराम पुत्र तेजाराम ने जमाबंदी में नाम गलत दर्ज होने की शिकायत दर्ज कराई थी। कानाराम ने बताया कि उनकी जमाबंदी में करीब 15 से 20 वर्षों से नाम “काना पुत्र तेजा” दर्ज था, जबकि सही नाम “कानाराम पुत्र तेजाराम” है। नाम में त्रुटि के कारण उन्हें राजस्व कार्यों में परेशानी हो रही थी।

शिविर में शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने हल्का पटवारी हरदेवाराम और भू-अभिलेख निरीक्षक रामजीलाल मीणा को जांच के निर्देश दिए। इसके बाद उपतहसीलदार मालीराम टेलर ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करवाकर राजस्व रिकॉर्ड में नाम दुरुस्त करने के आदेश जारी किए।

समस्या का त्वरित समाधान होने पर कानाराम ने प्रशासन एवं ग्रामीण सेवा शिविर के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।

Related Articles