[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई पुलिस ने अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर जब्त किया:बिना नंबर प्लेट का वाहन दिखने पर की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई पुलिस ने अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर जब्त किया:बिना नंबर प्लेट का वाहन दिखने पर की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

बबाई पुलिस ने अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर जब्त किया:बिना नंबर प्लेट का वाहन दिखने पर की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

बबाई : बबाई पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देर शाम बजरी से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किया है। इस दौरान पुलिस ने एक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजपाल सिंह ने बताया – पुलिस टीम गश्त कर रही थी। कालोटा स्टैंड से करीब दो सौ मीटर पहले बबाई जाने वाले रास्ते पर एक बिना नंबर का ट्रैक्टर-ट्रॉली आगे चल रहा था, जिससे सड़क पर बजरी गिर रही थी। पुलिस ने उसे रोककर जांच की तो ट्रैक्टर में अवैध बजरी भरी पाई गई।

ड्राइवर से पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान ताल, पुलिस थाना बबाई निवासी राजेंद्र के रूप में बताई। उसके पास बजरी परिवहन से संबंधित कोई उचित रवन्ना या रॉयल्टी दस्तावेज नहीं थे। इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर और बजरी से भरी ट्रॉली को जब्त कर लिया और ड्राइवर राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

Related Articles