सीकर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा:आरयूबी के पास पड़ा मिला शव, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
सीकर में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा:आरयूबी के पास पड़ा मिला शव, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रानोली : सीकर के रानोली थाना इलाके में महिला के मर्डर का मामला सामने आया है। महिला का शव अंडरपास के नजदीक पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। महिला के शव को पलसाना हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है। जहां उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा।
जानकारी के मुताबिक घटना रानोली थाना इलाके में गोरिया रेलवे अंडरपास के नजदीक की है। यहां आज सुबह महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर डीएसपी कैलाश कंवर, रानोली SHO रामलाल, FSL टीम मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए।
पत्नी का मर्डर कर शव फेंका
पुलिस के मुताबिक मृतक महिला का नाम ममता है। जो झुंझुनूं जिले के परसरामपुरा की रहने वाली है। इसने अजय नाम के लड़के के साथ लव मैरिज की थी। इसके बाद से दोनों साथ रह रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अजय ने ही अपनी पत्नी ममता को मौत के घाट उतारा इसके बाद उसके शव को यहां लाकर पटक दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2053353


