[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

17Km पदयात्रा कर खाटूश्यामजी पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी:SP सहित कई अफसर हाथों में निशान लेकर नाचते चले,राजस्थान में खुशहाली की कामना की

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

17Km पदयात्रा कर खाटूश्यामजी पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी:SP सहित कई अफसर हाथों में निशान लेकर नाचते चले,राजस्थान में खुशहाली की कामना की

17Km पदयात्रा कर खाटूश्यामजी पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारी:SP सहित कई अफसर हाथों में निशान लेकर नाचते चले,राजस्थान में खुशहाली की कामना की

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : सीकर की धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में 21 से 28 फरवरी तक बाबा खाटूश्यामजी का फाल्गुनी मेला आयोजित हुआ। इसमें करीब 19 लाख श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद 6 मार्च को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने रींगस से खाटू तक 17 किलोमीटर पदयात्रा की। एसपी प्रवीण नायक नूनावत, एडिशनल एसपी डॉ तेजपाल सिंह सहित पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारियों ने रींगस स्थित परसरामपुरिया धर्मशाला में पूजा-अर्चना करने के बाद हाथों में निशान लेकर यात्रा शुरू की।

रींगस में पदयात्रा शुरू करने से पूजा-अर्चना करते हुए एसपी सहित अन्य अधिकारी।
रींगस में पदयात्रा शुरू करने से पूजा-अर्चना करते हुए एसपी सहित अन्य अधिकारी।

इसके बाद सभी श्याम भजनों पर थिरकते हुए खाटूश्यामजी पहुंचे। रास्ते में गोल्डन वाटर पार्क सहित कई जगहों पर पदयात्रा का स्वागत किया गया। एसपी प्रवीण नायक ने कहा- इस बार आमजन के सहयोग से बड़े ही शांतिपूर्ण तरीके से बाबा का मेला संपन्न हुआ। आज यहां पदयात्रा करके बाबा के दरबार में प्रदेश में खुशहाली की कामना की है।

पदयात्रा के बीच डांस करते हुए सीकर एसपी प्रवीण नायक व अन्य।
पदयात्रा के बीच डांस करते हुए सीकर एसपी प्रवीण नायक व अन्य।

पदयात्रा में सहायक मेला मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह राजावत, रींगस तहसीलदार महेश कुमार ओला, बीसीएमओ डॉ. नितेश कुमार शर्मा, एएसपी दीपक गर्ग, डीवाईएसपी राव आनंद कुमार, थानाधिकारी पवन कुमार चौबे, रींगस थानाधिकारी सुरेश कुमार, सदर थानाधिकारी अमित कुमार नागोरा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस और प्रशासन के अधिकारी 17 किलोमीटर तक हाथों में निशान लेकर पैदल चले।
पुलिस और प्रशासन के अधिकारी 17 किलोमीटर तक हाथों में निशान लेकर पैदल चले।

Related Articles