खाटूश्यामजी मंदिर में घुसे दो आतंकवादी:कमेटी ऑफिस में कर्मचारी को बंधक बनाया, ATS-ERT ने दोनों को ढेर किया, प्रशासन ने की मॉक ड्रिल
खाटूश्यामजी मंदिर में घुसे दो आतंकवादी:कमेटी ऑफिस में कर्मचारी को बंधक बनाया, ATS-ERT ने दोनों को ढेर किया, प्रशासन ने की मॉक ड्रिल
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
खाटूश्यामजी : सीकर के खाटूश्यामजी मंदिर में फाल्गुनी मेला खत्म होने के बाद आज प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल की गई। यहां मंदिर कमेटी ऑफिस में दो आतंकवादी घुस गए। हथियारों के दम पर आतंकियों ने यहां एक कर्मचारी को बंधक बना लिया। जिसे ATS-ERT के जवानों ने आतंकी को ढेर कर दिया।

सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लिया
मॉकड्रिल के तहत सीन क्रिएट किया गया था कि मंदिर कमेटी ऑफिस के ग्राउंड फ्लोर पर बने अध्यक्ष के कमरे में दो आतंकवादी हथियार सहित घुस जाते हैं। जो वहां पर एक सुरक्षा गार्ड को बंधक बना लेते हैं। इसके बाद मंदिर में चारों तरफ से ATS ERT के जवान दाखिल होते हैं जो कुछ ही देर में आतंकियों को ढेर कर देते हैं। साथ ही सुरक्षा गार्ड को बाहर लाते हैं।

ATS-ERT पहले भी कर चुकी मॉकड्रिल
इसके बाद दोनों आतंकियों के शव को मंदिर कमेटी कंट्रोल रूम के बाहर लाकर उनकी तलाशी ली जाती है। इस दौरान उनके पास से हथियार सहित कई संदिग्ध वस्तु मिलती है। इससे पहले भी खाटूश्यामजी में कई बार ATS-ERT मॉकड्रिल कर चुकी है।

हथियारबंद जवानों को देख श्रद्धालु हैरान रह गए
भले ही यह मॉकड्रिल हो लेकिन आज मंदिर में एक साथ इतने हथियारबंद जवानों को देखकर एक बार वहां मौजूद श्रद्धालु भी काफी हैरान हो गए। बाद में मॉकड्रिल का पता लगने पर सभी ने राहत की सांस ली। आज की मॉकड्रिल के लिए मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने ERT के जवानों का आभार जताया। टीम कमांडर सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार और हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार,प्रदीप आज की मॉकड्रिल के दौरान मौजूद रहे।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2053353


