[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वर्ण जयंती पर शर्मा दंपती का भव्य अभिनंदन, 50 वर्षों के अटूट साथ का जश्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वर्ण जयंती पर शर्मा दंपती का भव्य अभिनंदन, 50 वर्षों के अटूट साथ का जश्न

स्वर्ण जयंती पर शर्मा दंपती का भव्य अभिनंदन, 50 वर्षों के अटूट साथ का जश्न

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर के मोदी रोड स्थित गाड़िया टाउन हॉल में बुधवार को रतन लाल शर्मा एवं भगवती देवी शर्मा की 50वीं वैवाहिक वर्षगांठ (गोल्डन जुबली) हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए आयोजित समारोह में शहर के विभिन्न वर्गों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर दंपती को शुभकामनाएं दीं।

संस्थाओं ने किया विशेष सम्मान

समारोह के दौरान श्री श्याम आशीर्वाद सेवा संस्था और लायंस क्लब झुंझुनूं की ओर से शर्मा दंपती का विशेष अभिनंदन किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल व दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सुखद और दीर्घायु वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

उत्सव के विविध रंग

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे प्रसादम (दोपहर भोज) से हुई। दोपहर में आयोजित फूलों की होली ने समारोह में आध्यात्मिक और उल्लासमय रंग भर दिए, जहां अतिथियों ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर खुशियां साझा कीं। शाम को भांगड़ा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया, जिसमें परिवारजनों और मित्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उल्लेखनीय है कि रतन लाल शर्मा लायंस क्लब झुंझुनूं के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से समाज सेवा में सक्रिय हैं।

अनेक गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर एडवोकेट श्रवण केजड़ीवाल, डॉ. डी.एन. तुलस्यान, सीए पवन केडिया, डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत, संजय शर्मा एडवोकेट, परमेश्वर हलवाई, गोपाल कृष्ण गुप्ता, डॉ. बबीता कुमावत, नरेंद्र व्यास, सुनील कोशिक, अशोक सोनी, महिपाल सिंह, दयाशंकर अड़ावतिया, उषा शर्मा, रमेश जांगिड, डॉ. उम्मेद सिंह शेखावत, डॉ. एनएस नरुका सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन और शर्मा परिवार के स्नेहीजन उपस्थित रहे। समारोह के अंत में शर्मा परिवार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles