[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राणा जी के नोहरे में रोजा इफ्तार की दावत में देश- प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआएं की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राणा जी के नोहरे में रोजा इफ्तार की दावत में देश- प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआएं की

राणा जी के नोहरे में रोजा इफ्तार की दावत में देश- प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआएं की

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌ राणा जी का नोहरा भाईजी चोक पर ‌ आज रोजा इफ्तार की दावत समाजसेवी मोहम्मद अली राणा व महमूद राणा की तरफ से ‌ रखी गई जिसमें काफी संख्या में रोजेदार व सर्व समाज के लोगों ने शिरकत की‌ ओर देश और प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआएं की, रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ा इफ्तार सूर्यास्त के समय रोज़ा खोलने की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और खुशी की रस्म है। दिनभर भूखे-प्यासे रहने के बाद, मुसलमान रोजेदार खजूर, पानी और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ इफ्तार करते हैं। इफ्तार से पहले दुआ पढ़ना और सामूहिक रूप से इसे मनाना भाईचारे को बढ़ाता है। इफ्तार का समय मग़रिब की अज़ान (सूर्यास्त) के साथ शुरू होता है। पैगंबर मुहम्मद साहब के अनुसार, रोज़ा खजूर या पानी से खोलना सुन्नत है।

इफ्तार की दुआ: “अल्लाहुम्मा इन्नी लाका सुमतु व बिका आमन्तु व अलैका तवक्कलतु व अला रिज़्किका आफतारतु” (हे अल्लाह, मैंने तेरे लिए रोज़ा रखा और तेरे रिज़्क से इफ्तार किया)। रोजा इफ्तार का समय आत्म-संयम, आभार और अल्लाह की प्रसन्नता प्राप्त करने का समय होता है।‌ और भाईचाराः लोग इसे परिवार, दोस्तों और गरीबों के साथ बांटकर खाते हैं, जिससे समुदाय में एकता और करुणा की भावना मजबूत होती है। इफ्तार सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि अल्लाह के करीब आने और रोज़े की इबादत को मुकम्मल करने का एक अनमोल अवसर है।

इफ्तार पार्टी में फारूक चौहान,मोहम्मद अली पठान,‌ अलाउद्दीन खान, सरपंच जंगशेर खान ‌ पीतीसर,‌ डॉ अख्तर खान,‌‌ अब्दुल मन्नान शायर,‌रहमान खान रूकनखानी,‌ ‌सदर फारूक चेजारा,मकसूद खान बबलू, परवेज सिसोदिया, इस्माइल डायर,अयूब खान चायल,‌ ‌अब्दुल रहमान राणा, इलियास राणा,‌ यूनुस भाटी, ‌अख्तर चेजारा, यूनस चेजारा,आदि सैकड़ो की संख्या में लोगों ने रोजा इफ्तार ‌ किया ।और दुआए की।

Related Articles