[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गौर पूर्णिमा महोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गौर पूर्णिमा महोत्सव

झुंझुनूं में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गौर पूर्णिमा महोत्सव

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : शहर के फौज का मोहल्ला स्थित तिवारी की बगीची में निर्माणाधीन इस्कॉन के श्री श्री राधा मदनगोपाल गौर हरि मंदिर में शनिवार को श्री चैतन्य महाप्रभु का आविर्भाव दिवस गौर पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संत हरिशरण जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ, जिन्होंने अपने आशीर्वचनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया।

महाअभिषेक और हरिनाम संकीर्तन से हुआ शुभारंभ

महोत्सव का शुभारंभ शाम 5 बजे भगवान गौर-निताई के भव्य महाअभिषेक के साथ हुआ। इसके बाद भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन, भजन और कथा का आनंद लिया। मंदिर परिसर में भक्तों ने भक्ति गीतों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महाआरती के बाद फूलों की होली खेली गई और सभी श्रद्धालुओं को महाप्रसादी वितरित की गई। इस दौरान मंदिर से जुड़े दानदाताओं और अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया।

प्रेम और भक्ति का संदेश देते हैं चैतन्य महाप्रभु

वक्ताओं ने बताया कि श्री चैतन्य महाप्रभु ने पूरे विश्व को ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र का संदेश दिया और समाज से जाति-पाति के भेदभाव को समाप्त कर मानवता को भक्ति के सूत्र में जोड़ने का कार्य किया। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन उनके अवतरण के कारण इस दिन को वैष्णव समाज में गौर पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे उपस्थित

कार्यक्रम में इस्कॉन मंदिर के प्रमुख भक्त राधा मदन मोहन दास, डॉ. नवीन कांति दास, पिलानी से हरिहर दास, रामपुरा से सत्य दामोदर दास व उनकी हरिनाम संकीर्तन टीम के सदस्य, नवलगढ़ से गिरिधारी दास, पवन केजड़ीवाल, परमेश्वर हलवाई, दामोदर प्रसाद अग्रवाल, पवन अग्रवाल, डॉ. डीएन तुलस्यान, सीए पवन केडिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शेखावाटी का पहला निर्माणाधीन इस्कॉन मंदिर

इस्कॉन भक्त डॉ. नवीन कांति दास ने बताया कि शेखावाटी क्षेत्र में बनने वाला यह पहला इस्कॉन मंदिर है। मंदिर निर्माण, भोग और प्रचार कार्यों के लिए नित्य सेवा कार्यक्रम के तहत श्रद्धालुओं से सहयोग का आह्वान किया गया।

Related Articles