[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधानसभा में चर्चा करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने त्वरित निर्णय करने की सरकार से अपील की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विधानसभा में चर्चा करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने त्वरित निर्णय करने की सरकार से अपील की

विधानसभा में चर्चा करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने त्वरित निर्णय करने की सरकार से अपील की

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू विधायक हरलाल सहारण ने विभिन्न मांगो पर विधानसभा में चर्चा करते हुऐ उनके त्वरित निर्णय करने की सरकार से अपील की। विघायक सहारण ने कहा कि चूरू से भालेरी रोड़ कार्य बाकी है जिसे नागोर मुकनगढ़ हाइवे प्रा.लि. द्वारा पीपीपी मॉडल के तहत सड़क निर्माण करवाया था जिसका कार्य 2019 में पूर्ण होना था परन्तु इस कम्पनी के तत्कालीन सरकार के सांठ गांठ की वजह से चूरू में कलेक्ट्रेट से लेकर पंखा सर्किल तक नाला बनाया गया जो कि जर्जरीत अवस्था में है जहां कई लोग गिरकर चोटग्रस्त हो चुके है यहां तक की एक व्यक्ति की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु भी हो चुकी है। उसके बावजूद इस कम्पनी ने कार्य पूर्ण नही किया। आई हॉस्पिटल से पंखा रोड़ पर अंडरग्राउण्ड नाला डालना था। नाले अभी तक नही डाले गये जिसके लिए स्थानीय लेगो ने कई बार मांग की एवम् धरना प्रदर्शन किया परन्तु बार बार आश्वासन के बाद भी यह कार्य अभी तक अधुरा पड़ा है। उन्होने मांग करते हुऐ कहा कि इस कम्पनी को ब्लेक लिस्टेड किया जावे एवम् सरकार इस पीपीपी मॉड से हटाकर इस का निर्माण करवाये। उन्होने मांग रखते हुऐ कहा कि चूरू भालेरी सोमासी रोड़ पर जो टोल नाका है अगर उसकी समयावधी पुर्ण हो गई तो उसे बंद किया जावे। चूरू से रिंग रोड़ तारानगर, भालेरी, सरदारशहर रोड़ देपालसर होते हुऐ जिसकी घोषणा भाजपा सरकार ने 2024-25 में कि थी उसके बाद केन्द्र सरकार ने इसके लिए 750 करोड़ रू. जारी किये थे इसकी डीपीआर भी की जा चुकी है परन्तु 4 महिने बीत जाने पर बार बार विभिन्न कम्पनीयों के द्वारा टेंडर में भाग लिया जाता है। परन्तु अब तक इसका टेंडर नही हुआ है। इसलिए शीध्रता से इसका टेंडर करवाकर कार्य प्रारंभ किया जावे। उन्होने प्रदेश सरकार से मांग करते हुऐ कहा कि प्रदेश सरकार शीध्र ही इन जनहित के कार्यो में त्वरित निर्णय लेकर कार्य करेगी।

Related Articles