खेतड़ी विधायक ने किया होली स्नेह मिलन:कहा- क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता, सुनी जनसमस्याएं
खेतड़ी विधायक ने किया होली स्नेह मिलन:कहा- क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता, सुनी जनसमस्याएं
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के रामकुमारपुरा में बुधवार को विधायक धर्मपाल गुर्जर ने होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर थे, जबकि अध्यक्षता पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर ने की। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गले मिलकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं।
विधायक धर्मपाल गुर्जर ने कहा कि आने वाले समय में खेतड़ी के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने जल्द ही कई बड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारने का आश्वासन दिया। उन्होंने क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या पेयजल को बताया, जो खेतड़ी के पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण बनी हुई है। विधायक ने कहा कि पूर्व सरकार द्वारा लाई गई कुंभाराम नहर योजना का सही क्रियान्वयन न होने से आमजन को पूरा लाभ नहीं मिल पाया है।
राज्य सरकार हरियाणा सरकार के साथ समझौता कर जल्द यमुना नहर का पानी लाने का प्रयास कर रही है। यमुना नहर का पानी आने के बाद क्षेत्र के बांधों में पानी डालकर पेयजल समस्या का समाधान किया जाएगा।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक धर्मपाल गुर्जर का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में महेंद्र, रघुवीर, रामनिवास, रामकुमार, वीर सिंह, मोहन सिंह, नाहर सिंह, श्योलाल सिंह, राकेश मान, शीशराम पहलवान, दयाराम, दिग्विजय सिंह, मनीष कुमार, अजय कुमार, महेंद्र छावड़ी, प्रभू राजोता, पूर्ण मल सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050788


