[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर की प्राइवेट स्कूल से दो स्टूडेंट लापता:बिना परमिशन हॉस्टल से निकले, पुलिस कर रही तलाश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर की प्राइवेट स्कूल से दो स्टूडेंट लापता:बिना परमिशन हॉस्टल से निकले, पुलिस कर रही तलाश

सीकर की प्राइवेट स्कूल से दो स्टूडेंट लापता:बिना परमिशन हॉस्टल से निकले, पुलिस कर रही तलाश

सीकर : सीकर में प्राइवेट स्कूल से दो छात्र लापता हो गए। चार दिन से उनका कुछ भी पता नहीं चल पाया है। दोनों लड़के हॉस्टल से बिना परमिशन निकले थे। पुलिस दोनों लड़कों की तलाश कर रही है। इस संबंध में स्कूल मैनेजमेंट के मेंबर ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनके हॉस्टल में एक 15 साल का और एक 17 साल का नाबालिग लड़का रहते थे। इनमें 15 साल का लड़का तो नौवीं और 17 साल का लड़का 11वीं कक्षा में पढ़ता था।

दोनों लड़के 28 फरवरी को हॉस्टल से बिना परमिशन कहीं पर चले गए। जैसे ही स्टाफ को इस बात का पता लगा तो दोनों लड़कों की तलाश शुरू की गई। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। दोनों लड़कों का एड्रेस जयपुर का है। जब वहां पर मालूम किया गया तो पता चला कि दोनों लड़के वहां पर भी नहीं पहुंचे हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों लड़कों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक दोनों लड़के पढ़ाई में भी एवरेज हैं।

Related Articles