चूरू में लोहे के पाइप चुराने का आरोपी गिरफ्तार:अमृत अटल मिशन योजना के 709 पाइप किए थे पार
चूरू में लोहे के पाइप चुराने का आरोपी गिरफ्तार:अमृत अटल मिशन योजना के 709 पाइप किए थे पार
तारानगर : चूरू जिले में तारानगर पुलिस ने अमृत अटल मिशन योजना 2.0 के तहत इस्तेमाल होने वाले 709 लोहे के पाइप चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली है। यह मामला दिसंबर 2025 में तारानगर थाने में दर्ज किया गया था।
तारानगर थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि 21 दिसंबर को तारानगर निवासी साबिर हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साबिर हुसैन ने अमृत अटल योजना के तहत तारानगर में पानी की पाइपलाइन बिछाने का ठेका ले रखा है।
रिपोर्ट के अनुसार, ठेकेदार ने जून 2025 में जिंदल कंपनी के 933 लोहे के पाइप खरीदे थे, जिन्हें तारानगर की सैनिक बस्ती में रखा गया था। 14 दिसंबर को जांच करने पर 600 पाइप गायब मिले। इसके बाद 17 दिसंबर को 81 और पाइप गायब पाए गए। 20 और 21 दिसंबर की रात को 28 पाइप फिर चोरी हो गए, जिससे कुल 709 पाइप चोरी हुए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जिसकी जिम्मेदारी तारानगर थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने अलवर के चांदोली निवासी 24 वर्षीय मुस्तकीम मेव को गिरफ्तार किया। पुलिस काफी समय से आरोपी की तलाश कर रही थी। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी भी जब्त कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस मामले की जांच में हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र कुमार की अहम भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050774

