[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुलरासर में किसान की 12 क्विंटल सरसों जली:शरारती तत्वों ने खेत में रखी फसल में लगाई आग, टैंकर मंगवाकर आग बुझाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

दुलरासर में किसान की 12 क्विंटल सरसों जली:शरारती तत्वों ने खेत में रखी फसल में लगाई आग, टैंकर मंगवाकर आग बुझाई

दुलरासर में किसान की 12 क्विंटल सरसों जली:शरारती तत्वों ने खेत में रखी फसल में लगाई आग, टैंकर मंगवाकर आग बुझाई

सरदारशहर : चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के दुलरासर गांव में मंगलवार रात एक किसान की कटी हुई सरसों की फसल में आग लगने से बड़ा नुकसान हो गया। अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने की आशंका जताई जा रही है। इस अग्निकांड में किसान सोबाकसिंह शेखावत की करीब 12 क्विंटल सरसों जलकर राख हो गई। हालांकि ग्रामीणों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से पास खड़ी अन्य फसलें जलने से बच गईं।

जानकारी के अनुसार, सोबाकसिंह ने अपनी 3 बीघा खेत की सरसों काटकर एक स्थान पर ढेर लगाकर रखी थी। मंगलवार रात करीब 9 बजे अचानक उस ढेरी से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया और गांव में अफरा-तफरी मच गई।

टैंकर मंगवाकर आग बुझाई

आग की सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे। जसवीर सिंह, भगवान सिंह, शेर सिंह और उपेंद्र सिंह सहित अन्य युवाओं ने तुरंत पानी के टैंकरों की व्यवस्था की। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद लपटों को नियंत्रित कर लिया। समय रहते कार्रवाई होने से आसपास खड़ी अन्य फसलें सुरक्षित बच गईं।

सालभर की मेहनत बर्बाद, लाखों का नुकसान

पीड़ित किसान सोबाकसिंह ने बताया कि इस घटना में उनकी करीब 12 क्विंटल सरसों जल गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उनकी सालभर की मेहनत थी, जो कुछ ही मिनटों में राख में बदल गई।

किसान ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर अज्ञात आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने पटवारी और संबंधित विभाग से मौके का मुआयना कर नुकसान का आकलन करने तथा उचित सरकारी मुआवजा दिलाने की अपील की है, ताकि वे इस आर्थिक संकट से उबर सकें।

Related Articles