होली खेलकर लौट रहे मोबाइल शोरूम संचालक की मौत:ट्रक ने मेगा हाईवे पर रतनगढ़ के पास कार को मारी टक्कर
होली खेलकर लौट रहे मोबाइल शोरूम संचालक की मौत:ट्रक ने मेगा हाईवे पर रतनगढ़ के पास कार को मारी टक्कर
रतनगढ़ : चूरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मोबाइल शोरूम संचालक की मौत हो गई। होली खेलकर गांव लौट रहे युवक की कार को मेगा हाईवे पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार पलट गई। हादसे के बाद कार सवार युवक को निजी वाहन से जालान अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
टक्कर के बाद कार सड़क पर कई बार पलटी
पुलिस की जांच में सामने आया कि सुजानगढ़ तहसील के गांव रणधीसर निवासी 29 वर्षीय दिनेश सिंह राजपुरोहित अपनी कार से रतनगढ़ से गांव लौट रहे थे। मेगा हाईवे पर पड़िहारा से आगे और रणधीसर रेलवे फाटक से पहले एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर कई बार पलट गई।
गांव में पसरा मातम
दिनेश सिंह रतनगढ़ के मुख्य बाजार में एक मोबाइल शोरूम का संचालन करते थे। उनकी मौत की सूचना से व्यापारियों और गांव में दुख का माहौल है। घटना की सूचना मृतक के भाई दिलीप सिंह पुत्र भागीरथ सिंह ने पुलिस को दी। रतनगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और यातायात सुचारु किया। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050774

