[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर ने चंग पर लगाई थाप, कलेक्टर आवास पर अधिकारियों ने खेली होली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कलेक्टर ने चंग पर लगाई थाप, कलेक्टर आवास पर अधिकारियों ने खेली होली

कलेक्टर ने चंग पर लगाई थाप, कलेक्टर आवास पर अधिकारियों ने खेली होली

सीकर : धुलंडी के अवसर पर जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा के आवास पर मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कार्मिकों ने रंगों के पर्व होली को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने भी होली धमाल का आनंद लिया और चंग पर थाप लगाकर लोक परंपरा के साथ उत्सव में सहभागिता निभाई। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच ऐसे सामूहिक आयोजन आपसी सौहार्द और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम में शेखावाटी के पारंपरिक लोकगीतों और नृत्यों की प्रस्तुति दी गई। जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश महर्षि के नेतृत्व में कलाकारों ने चंग की थाप पर फाग गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्सवमय बना दिया। होली मिलन कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार, यूआईटी सचिव जेपी गोड, जिला साक्षरता अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश महर्षि, अधिशासी अभियंता रामकुमार चाहिल, राकेश कुमार लाटा, सहायक प्रोग्रामर सांवरमल, प्रवीण सहित अनेक अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Articles