‘मैं झाबर सिंह खर्रा’ पुस्तक का भारणी में विमोचन
‘मैं झाबर सिंह खर्रा’ पुस्तक का भारणी में विमोचन
सीकर : यूडीएच मंत्री एवं श्रीमाधोपुर विधायक झाबर सिंह खर्रा के भारणी स्थित आवास पर रविवार को 142 पृष्ठों की पुस्तक ‘मैं झाबर सिंह खर्रा’ का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन स्वयं मंत्री खर्रा के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शिक्षाविद शिवकुमार जोशी, पुस्तक के संपादक विवेकानंद शर्मा, प्रकाशक गोविंदम श्रीमाधोपुर के सुरेश कुड़ी, संवाद सेतु के दिलीप शर्मा तथा श्रवण चौधरी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संपादक विवेकानंद शर्मा ने बताया कि पुस्तक में झाबर सिंह खर्रा के जीवन के विभिन्न पहलुओं, उनके सामाजिक सरोकारों एवं राजनीतिक योगदान को विस्तार से रेखांकित किया गया है।
प्रकाशक सुरेश कुड़ी ने कहा कि नेताओं की जीवनी आधारित पुस्तकें उनके संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता को समझने का सशक्त माध्यम होती हैं। ये पुस्तकें केवल घटनाओं का विवरण नहीं देतीं, बल्कि मूल्यों, नैतिकता और विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की कला भी सिखाती हैं।
संवाद सेतु के दिलीप शर्मा ने कहा कि संपादक और प्रकाशक ने धैर्य एवं सूक्ष्म दृष्टि से एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व के कृतित्व को जनसामान्य के समक्ष प्रस्तुत किया है।
पुस्तक में पंडित नागरमल लोकनाथका गुरुजी का आलेख, खर्रा परिवार की प्रत्यक्ष अनुभूतियां, सहपाठी सत्यनारायण खाण्डल की लेखनी से “गरीब को गणेश मानने वाले जननेता” जैसे संस्मरण सहित तीन दर्जन से अधिक आलेख एवं छायाचित्रों के माध्यम से खर्रा परिवार की जीवन यात्रा को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050234

