[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इनोवेट चूरू’ बूटकैंप में उद्यमिता के गुर, कलेक्टर सुराणा ने किया पर्यवेक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

इनोवेट चूरू’ बूटकैंप में उद्यमिता के गुर, कलेक्टर सुराणा ने किया पर्यवेक्षण

निवेशक अनंत विदुर पुरी ने विद्यार्थियों को दिए स्टार्टअप के टिप्स

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले में नवाचार, उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन्क्यूबेशन सेंटर में संचालित ‘इनोवेट चूरू’ स्टार्टअप बूटकैंप के तहत बुधवार को विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने सत्र का पर्यवेक्षण किया।

कार्यक्रम में निवेशक एवं उद्यमी अनंत विदुर पुरी (बेसेमर वेंचर पार्टनर्स) ने विद्यार्थियों को उद्यमिता और स्टार्टअप से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि एक सामान्य विचार को सही दिशा, नवाचार और मेहनत से सफल व्यवसाय में बदला जा सकता है।

जिला कलेक्टर सुराणा ने कहा कि भारत तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम वाले देशों में शामिल है। छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं के लिए भी वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने के अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि ‘इनोवेट चूरू’ का उद्देश्य विद्यार्थियों में समस्या समाधान, नवाचार और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है, ताकि वे रोजगार लेने वाले ही नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनें।

अनंत विदुर पुरी ने विद्यार्थियों को स्टार्टअप की मूल अवधारणाओं, समस्या की पहचान, उत्पाद निर्माण, बाजार की समझ, बिजनेस मॉडल और निवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सफल स्टार्टअप्स के उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और लगातार सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।

सत्र में विद्यार्थियों ने स्टार्टअप आइडिया, उत्पाद विकास, टीम निर्माण और निवेश से जुड़े सवाल पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने जवाब दिया।इस दौरान सीडीईओ संतोष कुमार महर्षि, डीओआईटी जेडी नरेश कुमार, एसीपी विनोद कुमारी, गौरव शर्मा, नरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles