सरदार शहर में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार:आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच
सरदार शहर में अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार:आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच
सरदारशहर : चूरू जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव के निर्देश पर सरदारशहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रोहित गोदारा और महेंद्र डेलाना गैंग के एक सक्रिय सदस्य को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से कुचामन में एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम कर दिया गया है।
थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उड़ाना जोहड़ में घेराबंदी की। टीम ने आरोपी धनराज सिद्ध (22) निवासी बिकमसरा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा (315 बोर) बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी धनराज सिद्ध के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी जय यादव ने कहा, “चूरू पुलिस अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। आमजन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और किसी भी गैंग को क्षेत्र की शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हथियार सप्लाई की पूरी चेन और गैंग के अन्य सदस्यों के ठिकानों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने स्पष्ट किया कि संगठित अपराध के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के साथ हिम्मत सिंह, धन्नाराम, कर्णचंद, विनोद कुमार, सत्यप्रकाश और नंदलाल की अहम भूमिका रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050074


