[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में लग्जरी होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग, मालिक की मौत:हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, 3 लोग गंभीर घायल, जयपुर रेफर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान में लग्जरी होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग, मालिक की मौत:हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, 3 लोग गंभीर घायल, जयपुर रेफर

राजस्थान में लग्जरी होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग, मालिक की मौत:हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की, 3 लोग गंभीर घायल, जयपुर रेफर

चूरू : चूरू में बदमाशों ने एक लग्जरी होटल में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में होटल मालिक सहित चार लोगों को गोलियां लगीं। मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर है। जिले के बीदासर में होटल द रॉयल ट्रीट में सोमवार देर करीब 12.30 बजे हुई फायरिंग का आज सुबह सीसीटीवी भी सामने आया है।

सबसे पहले देखिए- फायरिंग के PHOTOS…

1. होटल के रेस्टोरेंट में एंट्री के साथ ही निकाली देसी पिस्टल

होटल के स्टाफ ने बताया जब बदमाश अंदर घुसे, उस दौरान होटल में काफी भीड़ थी। उन्होंने सभी पर फायरिंग कर दी।
होटल के स्टाफ ने बताया जब बदमाश अंदर घुसे, उस दौरान होटल में काफी भीड़ थी। उन्होंने सभी पर फायरिंग कर दी।

2. टेबल के आसपास खड़े सभी लोगों पर बरसाईं गोलियां

फायरिंग के कारण अंदर अफरा-तफरी मच गई। वे करीब पांच मिनट तक फायरिंग करते रहे।
फायरिंग के कारण अंदर अफरा-तफरी मच गई। वे करीब पांच मिनट तक फायरिंग करते रहे।

3. होटल मालिक को करीब से मारी गोलियां

आरोपियों का निशाना होटल का मालिक ही था। उन्होंने मालिक को कई गोलियां मारी हैं। संख्या को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई।
आरोपियों का निशाना होटल का मालिक ही था। उन्होंने मालिक को कई गोलियां मारी हैं। संख्या को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई।

4. फायरिंग करते हुए भागे बदमाश

आरोपियों को लेकर अभी सही जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सीसीटीवी में उनके चेहरे पहचाने जा सकते हैं।
आरोपियों को लेकर अभी सही जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सीसीटीवी में उनके चेहरे पहचाने जा सकते हैं।

शराब कारोबार को लेकर हत्या की आशंका

एसपी जय यादव ने बताया- देर रात 3 बदमाशों ने होटल द रॉयल ट्रीट में घुसकर होटल मालिक मनीराम मंडा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के तुरंत बाद होटल को सील कर दिया गया था। होटल के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मनीराम मंडा शराब और होटल कारोबार से जुड़े थे। आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या शराब कारोबार से जुड़े दूसरे समूह से चल रही आपसी रंजिश के कारण की गई है।

देर रात ही जयपुर रेफर किया

फायरिंग में भीखाराम जाट, श्रवण जाट और प्रभुराम प्रजापत निवासी दडीबा भी घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत सुजानगढ़ के बगड़िया अस्पताल ले जाया गया। तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है।

बीदासर में होटल के बाहर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।
बीदासर में होटल के बाहर पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है।

एक हमलावर की पहचान, तलाशी में पुलिस टीम रवाना

एसपी जय यादव ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस टीमें जुट गई हैं और एक हमलावर की पहचान हो चुकी है। एसपी यादव ने कहा कि पुलिस की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना कर दी गई हैं। इस घटना का पूरा खुलासा मामला दर्ज होने के बाद ही होगा। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Related Articles