लंबोर बड़ी टोल हटाने की मांग:किसानों का धरना जारी, बोले- 100 फीट से ज्यादा जमीन पर कब्जा किया
लंबोर बड़ी टोल हटाने की मांग:किसानों का धरना जारी, बोले- 100 फीट से ज्यादा जमीन पर कब्जा किया
सादुलपुर : सादुलपुर (चूरू) में लंबोर बड़ी टोल नाके पर अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले संघर्ष समिति का धरना मंगलवार को 10वें दिन भी जारी रहा। किसानों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
होली पर भी धरना जारी रहा
धरने पर मौजूद रामनिवास लांबा ने कहा कि होली जैसे त्योहार पर भी किसानों का धरना जारी रहना सरकार और प्रशासन के लिए चिंताजनक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।
बलवान पूनिया ने आरोप लगाया कि दस्तावेजों में सड़क की अधिकतम चौड़ाई 40 फीट दर्ज है, जबकि ठेकेदार ने टोल वसूली के लिए 100 फीट से अधिक भूमि पर कब्जा कर रखा है। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों की भूमि का न तो विधिवत अधिग्रहण किया गया है और न ही उन्हें कोई मुआवजा दिया गया है। पूनिया ने दोहराया कि टोल प्लाजा हटने तक धरना जारी रहेगा।
ये रहे मौजूद
धरने के 10वें दिन भोजराज, शेरसिंह डांगी, प्रभु राम, असगर, सतपाल कालीरावण, दीपा राम, रोताश राहड़, विनोद राहड़, बलवान पूनिया, सत्यवीर, विजेसिंह धाहायल और राजवीर पूनिया सहित कई किसान मौजूद रहे।
परंपरा के अनुसार, क्षेत्र में होली के दूसरे दिन फाग का आयोजन भी किसानों ने धरना स्थल पर ही किया। इस दौरान मौजूद लोगों ने डफ बजाकर धमाल और पारंपरिक गीतों की प्रस्तुतियां दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2050074


