[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आओ हर घर परिंदे लगायें,किड़ी चिड़ी गाय कुत्ते को चुगा चुगाये एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

आओ हर घर परिंदे लगायें,किड़ी चिड़ी गाय कुत्ते को चुगा चुगाये एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति

आओ हर घर परिंदे लगायें,किड़ी चिड़ी गाय कुत्ते को चुगा चुगाये एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय के निकट वृत्ति गांधी ग्राम रामसरा में हर खेत खेजड़ी तोरई अभियान के अन्तर्गत हर घर परिन्डे लगाने का अभियान शुरू किया । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सिविल राइट सोसायटी चुरु एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति ने कहा कि गांव में जन जागरण प्रेरणा में लक्ष्मी प्रजापत पुर्व सरपंच ग्राम पंचायत खासोली, प्रेम जांगिड़,कल्पना फगेडीया, सन्तोष मीणा, सुमन शर्मा, सरोज नानवाल, सुमन निराणीया, सन्तोष मेघवाल, विमला शर्मा, शांति जांगिड़ आदि सहभागिता निभा रही है इस अभियान में सभी महिलाओं ने संकल्प लिया है कि कीड़ी, चीखीं, गाय, कुत्ते आदि को रोजाना कम से कम किसी एक को भोजन कराने के पश्चात ही खाना खाने का संकल्प लिया है। पुर्व सरपंच लक्ष्मी प्रजापत ने कहा कि किडी चिड़िया,गाय, बिलीया, कुत्ते आदि बिना झोली के फकीर है इन को अन्न दाना,चुगा,रोटी पानी खिलाने से प्राकृतिक आपदाओं के बड़े नुकसान से बचाव होता है यह एक अदृश्य पुन्य है जिसकी फल प्राप्ति पुनः जन्म तक लौटकर आती है और इस जन्म में संस्कारित संतान और स्वस्थ समाज निर्माण में इस पुन्य का बड़ा योगदान है पुराने समय से चली आ रही पीपल पुजने की परम्परा लुप्त हो रही है पिंपल देव तुल्य औषधीय पेड़ है चोबीस घंटे आक्सीजन देता है इसलिए पर्यावरण संरक्षण में बड़ा महत्व समाज में रहा है आओ पुरे राज्य भर में एक अलख जगाये हर घर परिंदे लगायें। किडी चिड़िया गाय कुत्ते बिल्ली की भुख प्यास मिटाये, संस्कारित शिक्षा में कदम बढ़ाये बच्चों को पुन्यर्थ सीखाये।

Related Articles