आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त कार्यभार के विरोध में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उड़ान योजना के ऑनलाइन कार्य का बहिष्कार, अतिरिक्त मानदेय की मांग
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को ज्ञापन सौंपा। संगठन की जिला अध्यक्ष मंजू नाई के नेतृत्व में जिलेभर से आई कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि (उड़ान योजना) मूल रूप से महिला अधिकारिता विभाग की योजना है, लेकिन इसका अतिरिक्त कार्यभार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर डाला जा रहा है, जो उनके मूल कार्यों में शामिल नहीं है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान में वे पहले से ही कई ऑनलाइन कार्यों PMMVY, IGMPY, पोषण ट्रैकर, ई-केवाईसी, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार अपडेट और होम विजिट का दबाव झेल रही हैं। ऐसे में उड़ान योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, डिमांड और ओटीपी आधारित सेनेटरी नैपकिन वितरण की प्रक्रिया और अधिक जटिल हो गई है।

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मांग की कि उन्हें उड़ान योजना का ऑनलाइन कार्य करने के लिए बाध्य नहीं किया जाए। यदि यह कार्य आवश्यक है, तो इसे ऑफलाइन माध्यम से कराया जाए और इसके लिए सम्मानजनक अतिरिक्त मानदेय दिया जाए। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने आरडीडी नरेंद्र सिंह शेखावत से भी मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं।
सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संगठन की जिला अध्यक्ष मंजू नाई के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया जिसमे मंजू मेघवाल, उर्मिला सैनी, चंपा सैनी ,जुलेखा, आनंदी दर्जी, सविता धोलिया राजगढ़ ,संतोष शर्मा, उषा गोस्वामी, शोभा आत्रे, स्नेह लता ओझा, मदीना बानो,उषा बारूपाल, कमला शर्मा, सुशीला देवी ,रूबी ,मंजू देवी, संजू देवी, संतोष, रेनू शर्मा, सरोज, रेनू ओझा, आदि उपस्थित रही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2130416

