[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल:गंभीर हालत में जयपुर रेफर, डीबी अस्पताल में हुआ प्राथमिक इलाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल:गंभीर हालत में जयपुर रेफर, डीबी अस्पताल में हुआ प्राथमिक इलाज

चूरू में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल:गंभीर हालत में जयपुर रेफर, डीबी अस्पताल में हुआ प्राथमिक इलाज

चूरू : चूरू में सोमवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसके बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल युवक को प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। यह घटना सेठानी जोहड़ से पहले हुई, जब युवक चूरू की ओर आ रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक के पैर में गंभीर चोट आई। हादसे के तुरंत बाद, आसपास मौजूद लोगों ने घायल को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया।

घायल युवक की पहचान जसरासर निवासी 24 वर्षीय फारूक के रूप में हुई है। फारूक ने अस्पताल में बताया कि वह एलर्जी की दवा लेने के लिए चूरू आ रहा था। वह चूरू में एक निजी डॉक्टर से इलाज करवा रहा था। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में फारूक का प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टरों से फारूक की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी ली।

Related Articles