[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मौसम में बदलाव और राजस्थानी इतिहास से रूबरू करवातीं हैं होली की धमालें,


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

मौसम में बदलाव और राजस्थानी इतिहास से रूबरू करवातीं हैं होली की धमालें,

आज सोमवार को वार्ड एक में होगा विशाल कार्यक्रम आयोजित

मंड्रेला : चंग की थाप पर थिरकते रसियों द्वारा गाई जाने वाली धमालें मौसम के बदलाव और राजस्थानी इतिहास से रूबरू करवातीं हैं। क़स्बे के वॉर्ड एक पीपलों का मोहल्ला में सोमवार को श्री करणी चंग धमाल समिति की ओर से विशाल कार्यक्रम का आयोजन होगा। विशेष आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले 15 सालों से क़स्बे के पीपलों का मोहल्ला की धमाल मंडल के कलाकार हमारी इस लोक संस्कृति और राजस्थानी छवि को जीवित रखे हुए हैं। होली से सप्ताह भर पहले ही ये कलाकार इस आयोजन में जुट जाते हैं और देर रात तक फिजाओं में होली के गीत गूंजते हैं। मंडली के सभी कलाकार बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, ये सभी चंग बजाने से लेकर गीत गाने और नृत्य तक में माहिर हैं। कलाकारों ने बताया कि उनका उद्देश्य मोबाइल संस्कृति की चकाचौंध में बिसराई जा रही लोक संस्कृति और त्योहारों को बढ़ावा देना है ताकि हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजा जा सके।

महिला के गेटअप में लोकनृत्य करते हैं व्यवसायी बनारसी:

दिन में साफा, शेरवानी की दुकान चलाते हैं और इन दिनों रात में शौकिया तौर पर महिला के गेटअप में लोकनृत्य करते हैं व्यवसायी बनारसी लाल गौड़। क़स्बे के वार्ड नंबर एक में रहने वाले बनारसी लाल पिछले 10-11 साल से निःशुल्क सेवा दे रहे हैं। जागरणों में पार्वती और राधा का के अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। वे अपना मेकअप भी खुद ही करते हैं। महिला के गेटअप में मनमोहक नृत्य करने पर चंग धमाल समिति के लोग उन्हें सीमा भोमली नाम से भी पुकारते हैं।

लोक गीतों में मौसम व राजा-महाराजाओं का जिक्र :

यहां गाई जाने वाली होली की धमालें मौसम परिवर्तन का ज्ञान कराती हैं तो राजा महाराजाओं के इतिहास का भी परिचय देती हैं। इनमें राजा बलि के दरबार मची होली रे, उड़ती पुरवइया संदेसो म्हारो लेती जाइयो रे, रुत आई रे पपीहा तेर बोलण की, रंग झीणो रै राठौड़ां थारी महफिल रो आदि लोकगीतों में राजस्थान के मौसम और इतिहास की जानकारी होती है।

Related Articles